जीआईसी बटुलिया में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीआईसी बटुलिया में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्रा रचिता नेगी को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता वन पंचायत सलाहकार समिति के सदस्य भूपाल सिंह भंडारी ने कहा कि जागरूकता से ही वनों को आग से बचाया जा सकता है। छात्र इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानाचार्य शेखर चंद्र कांडपाल की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में जंगल की आग पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने वनों के महत्व के बारे में बताया। कहा कि वन सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण भी संरक्षित होगा।
इसके लिए ठोस उपाय करने होंगे। वन दरोगा बलवंत सिंह भंडारी ने छात्र-छात्राओं को समाज में जागरूकता लाने का आह्वान किया। पर्यावरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्रा को सम्मानित किया गया। संचालन कार्यक्रम समन्वयक जमुना प्रसाद तिवारी ने किया। इस अवसर पर चंद्रगुप्त हरिओम, विजय सोनी, भावना बेलवाल, अर्चना बुधानी, आरती सकलानी, माया मेहरा, पीपी मठपाल, बीसी पाठक, कल्याण सिंह, मनोहर, सीएमएस नेगी, हरीश पंत, कैलाश कांडपाल, बची राम आदि मौजूद थे।