{"_id":"57853ef24f1c1b0e7913e54c","slug":"gic-badhecina-faculty-vacancies-be-filled-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी बाड़ेछीना में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी बाड़ेछीना में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जीआईसी बाड़ेछीना में रिक्त शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या के नेतृत्व में अभिभावकों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला। शिष्टमंडल ने डीएम को बताया कि महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि जीआईसी बाड़ेछीना में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित समेत महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद खाली हैं। चेतावनी दी है कि यदि जल्द पद नहीं भरे गए तो आंदोलन किया जाएगा। शिष्टमंडल ने बताया कि डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को 20 जुलाई तक स्कूल में रिक्त पदों पर शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
शिष्टमंडल में अभिभावक संघ अध्यक्ष चंपा भट्ट, रवि रौतेला, पूर्व अध्यक्ष दीवान राम आर्य, एसएसी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह पैनवाल, खजान चंद्र, बलदेव आर्या, भगवान आर्या, गंगा जोशी, चंपा भट्ट, कमला भट्ट, आशा भट्ट, नीमा जोशी, कला भट्ट, शोभा जोशी, ममता जोशी, गोविंदी देवी, पुष्पा, बीना बिष्ट, प्रधान चनोली रमेश चंद्र आर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन