{"_id":"57780fb74f1c1ba95c79c0b8","slug":"get-quality-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्तायुक्त कार्य करवाएं अधिकारी : ममता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्तायुक्त कार्य करवाएं अधिकारी : ममता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट-दूनागिरि मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट ने एडीबी के अधिकारियों को 24 जून को हुए समझौते के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य करने के निर्देश दिए। मोटर मार्ग में सुधारीकरण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व में प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
निर्माण समिति के सदस्य, क्षेत्र के प्रधान और एडीबी के अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण किया। ब्लाक प्रमुख ने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा साथ ही खुले कलमठों को 15 दिनों के अंदर स्लैब डालने के निर्देश दिए। उन्होंने नाली की सफाई और गड्ढे भरान का कार्य भी शीघ्र शुरू करने को कहा।
विज्ञापन