फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   German company plans to build sanitation plan

जर्मनी की कंपनी बनाएगी स्वच्छता योजना का प्लान

Sun, 11 Dec 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 11 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
German company plans to build sanitation plan
अंबेडकरनगर में सोल्हवां गांव के निकट कटा जहांगीरगंज रजवाहा तथा। - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा, बागेश्वर, रामनगर की शहरी स्वच्छता योजना का प्लान जर्मन की कंपनी तैयार करेगी। प्लान के तहत बनाए गए क्लस्टर में इन तीन शहरों को शामिल किया गया है। तीनों शहरों की नगर पालिका परिषदें विभिन्न विभागों के सहयोग से शहर की सीवरेज, सीवर लाइन बिछाने, पेयजल उपलब्धता, कूड़ा निस्तारण आदि आंकड़े एकत्र कर जर्मन कंपनी को उपलब्ध कराएगी। शासन ने इसके लिए नगर पालिका परिषदों को नोडल एजेंसी नामित किया गया है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में कूड़ा निस्तारण, सीवरेज, गंदे पानी की निकासी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। सालों बाद भी इन समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बन पाई है। शहरों में बढ़ती जनसंख्या, अनियोजित भवन निर्माण से सफाई की समस्या गहराती जा रही है। सरकार ने नगरों की शहर स्वच्छता योजना का प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी जर्मनी की जीआईजेड कंपनी को दी है।
विज्ञापन


आंकड़े एकत्र करने के लिए संबंधित नगर पालिका परिषदों को नोडल एजेंसी बनाया गया है। पालिका परिषदें शहर से प्रतिदिन उठने वाले कूड़े, उसके निस्तारण, ट्रंचिंग ग्राउंड, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल संस्थान से सीवरेज, सीवरेज प्लांट, जल संस्थान और पेयजल निगम से शहर में पानी की उपलब्धता, शौचालयों की उपलब्धता समेत अपशिष्ट जल प्रबंधन आदि के आंकड़े एकत्र करेगी। नोडल एजेंसी को फरवरी तक यह आंकड़े एकत्र कर उपलब्ध कराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed