{"_id":"57f9397b4f1c1b6c532705ed","slug":"gd-birla-the-annual-splash-of-colorful-programs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडी बिड़ला के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडी बिड़ला के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
जीडी बिड़ला स्कूल का 29वां वार्षिकोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित जीडी बिड़ला स्कूल का 29वां वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कुमाऊं विवि के कुलपति एचएस धामी ने विद्यार्थियों से अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर मुकाम पाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कुविवि के कुलपति एचएस धामी का विद्यालय के प्रधानाचार्य आसिम अली, शिक्षा सलाहकार सी मैथ्यूज, अशोक हाल गर्ल्स स्कूल की उपाध्यक्ष शरत प्रिया पट जोशी, प्रशासनिक अधिकारी रिफिकुल इस्लाम आदि ने स्वागत किया। चारों सदनों के छात्रों द्वारा प्रस्तुत मार्चपास्ट की मुख्य अतिथि ने सलामी ली।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की। वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों के अव्वल छात्रों को उन्होंने सम्मानित भी किया। इसके बाद शुरू हुआ योगा, ताइक्वांडो, जिमनास्टिक, घुड़सवारी आदि का प्रदर्शन। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।
विज्ञापन
दशावतार नाटक की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। प्रधानाचार्य आसिम अली ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। छात्र प्रतिनिधि मिहिर टंडन ने स्वागत भाषण, नमन सोलंकी ने धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने भी सभी का आभार जताया।