{"_id":"06132281584cfa2cd6f80f103bc033c6","slug":"gb-pant-institute-of-the-university-union-will-include-some-of-the-world-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबी पंत संस्थान विश्व के चुनिंदा विवि के संघ में शामिल होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबी पंत संस्थान विश्व के चुनिंदा विवि के संघ में शामिल होगा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण और विकास संस्थान की उपलब्धियों के मद्देनजर इसे जल्द ही विश्व के चुनिंदा विश्वविद्यालयों के संघ में शामिल किया जाएगा। इस उपलब्धि से संस्थान के वैज्ञानिकों को हिमालय क्षेत्र के सभी आठ देशों और दुनिया के अन्य चुनिंदा विश्वविद्यालयों में संयुक्त रूप से शोध और विकासात्मक अध्ययन करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
हाल में ही काठमांडू नेपाल में हुए हिमालयी विश्वविद्यालय संघ सम्मेलन में भाग लेकर लौटे संस्थान के निदेशक डा. पीतांबर प्रसाद ध्यानी ने बताया कि बैठक में गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण और विकास संस्थान की उपलब्धियों और कार्यकलापों को देखते हुए संस्थान को चुनिंदा विवि के संघ में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इस उपलब्धि के बाद संस्थान के वैज्ञानिकों को हिमालय क्षेत्र के सभी आठ देशों और दुनिया के अन्य चुनिंदा विश्वविद्यालयों, संस्थानों में संयुक्त रूप से शोध और विकासात्मक अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। संस्थान को संघ में पूर्ण आजीवन सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
हिमालयी विवि संघ में काबुल यूनिवर्सिटी अफगानिस्तान, लानझाउ यूनिवर्सिटी चीन, काराकोरम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पाकिस्तान, यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी जापान, एशियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी थाईलैंड, यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल एशिया किर्गिस्तान, यूनिवर्सिटी आफ हाईलैंड्स एंड आईलैंड्स इंग्लैंड, यूनिवर्सिटी आफ मैक्सिको अमेरिका समेत बांग्लादेश, आस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, नार्वे के चुनिंदा विवि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना 2007 में अंतर्राष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (ईसीमोड) ने की थी। जिसका मुख्य उद्देश्य हिमालय क्षेत्र के सतत विकास के लिए संयुक्त रूप से शोधात्मक और विकासात्मक अध्ययन करना है।
वर्तमान में इस संघ में हिमालय क्षेत्र के आठ देशों के 27 चुनिंदा विवि, संस्थान पूर्ण रूप से सदस्य हैं और आठ अन्य देशों के 27 विवि संस्थान के पूर्ण सदस्य और अन्य विवि संस्थान के सहयोगी सदस्य के रूप में शामिल हैं।