फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gaurav, Deepa and Pradeep won the marathon

मैराथन में गौरव, दीपा और प्रदीप ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gaurav, Deepa and Pradeep won the marathon
भिकियासैंण के बाजन में मैराथन के भाग लेते प्रतिभागी। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। खेल दिवस के अवसर पर विकासखंड के बाजन में स्व. बीर सिंह घुघत्याल मैमोरियल मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें गौरव अधिकारी, दीपा मेहरा, प्रदीप शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बाजन पोखरखाल से दौला तक 14 किमी मैराथन आयोजित की गई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चित्रा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। युवा वर्ग में गौरव अधिकारी प्रथम, सूरज नेगी द्वितीय और अंकुश तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में दीपा मेहरा प्रथम, भावना द्वितीय, कोमल नेगी तृतीय रही। प्रौढ़ वर्ग में प्रदीप शर्मा ने पहला, महेंद्र सिंह नेगी ने दूसरा और गोविंद रावत ने तीसरा स्थान पाया। युवा वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार सात हजार, तृतीय पुरस्कार पांच हजार, बालिका वर्ग और प्रौढ़ वर्ग के लिए तीन हजार, दो हजार और एक हजार एक सौ रुपये की पुरस्कार राशि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को दी गई। दौड़ का आयोजन स्व.बीर सिंह के परिवार के सदस्यों जगदीश घुघत्याल, बाग सिंह घुघत्याल, घनश्याम घुघत्याल ने किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान गायत्री देवी और संचालन उमेश मठपाल ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख नरेंद्र बिष्ट और भगवती रिखाड़ी, मनोज रावत, नवीन पुरोहित, राम सिंह अधिकारी, प्रेमबल्लभ जोशी, कृपाल सिंह, विशन रावत, इंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed