फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Garsann be declared the permanent capital

गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किया जाए

Wed, 28 Oct 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Wed, 28 Oct 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन

 उत्तराखंड क्रांति दल (पी) के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पवार ने कहा कि गैरसैंण में स्थायी राजधानी बनाने पर ही पहाड़ का विकास होगा। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर 31 अक्तूबर को गैरसैंण में कैंडल मार्च निकला जाएगा। 

विज्ञापन


यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि गैरसैंण को शीघ्र स्थायी राजधानी घोषित किया जाना चाहिए। श्री पवार ने कहा कि पार्टी 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2016 तक ढाई लाख नए सदस्य बनाने का  लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा बारी-बारी से सत्ता में आई, लेकिन दोनों  दलों ने राज्य का विकास करने के बजाए विनाश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दलों से प्रदेश को बचाने के लिए पार्टी ने उत्तराखंड बचाओ भाजपा कांग्रेस हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत अब तक देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, गैरसैंण, पौड़ी, श्रीनगर, देवप्रयाग, रुद्रपुर, सितारगंज, बनबसा, चंपावत, लोहाघाट आदि स्थानों पर जनसंपर्क किया गया है।


उन्होंने कहा कि राज्य की जमीन को कौड़ियों के भाव पूंजीपतियों को देना यहां के लोगों के साथ अन्याय है। इस मौैके पर दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल, लतापत हुसैन, विजय कोरंगा, अरविंद टम्टा, विरेंद्र कुमार आर्या आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed