फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Garhwali CD Released

गढ़वाली सीडी का विमोचन

Sun, 28 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 28 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Garhwali CD Released
गढ़वाली सीडी का विमोचन - फोटो : अमर उजाला

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड के दर्द से भरी गढ़वाली सीडी लोहबा मुल्क की छोरी लोब्याली का विमोचन अगनेरी मंदिर परिसर में किया गया। उत्तराखंड की दशा दिशा और पीड़ा को उकेरने के साथ ही पलायन का दंश झेलते पहाड़ को झंकृत करने वाली गढ़वाली गीतों से सराबोर सीडी  लोहबा मुल्क की छोरी लोब्याली का विमाचन रामगंगा तट पर स्थित अगनेरी मंदिर में धूमधाम के साथ किया गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के साथ ही गढ़वाल के गैरसैंण, कुनीगाड़ आदि क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे थे। विमोचन के मौके पर निर्माता, निर्देशक विजय ममगाई, संगीतकार विनोद पांडे, गीतकार दीपक ममगाई, विजय ममगाई, डॉ. कुलदीप बिष्ट, जगत नेगी, दिनेश मनराल, हेम जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, गजेंद्र नेगी, जीवन नेगी, गगन चौधरी, दरबान सिंह बिष्ट, महादेव बिष्ट, सतीश अग्रवाल समेत गढ़वाल से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। 
विज्ञापन


चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लोहबा मुल्क की छोरी लोब्याली सीडी के गीत उत्तराखंड के ताजा हालातों, विषम परिस्थितियों के साथ ही प्रवासियों के घर लौटने का संदेश देने में कामयाब रही है। सेना में सेकेंड कमीशन ऑफिसर कुनिगाड़ निवासी गीतकार दीपक ममगाई, उनके भाई इंडिया टीवी में कैमरामैन विजय ममगाई ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर ममगाई प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले सीडी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसेट के एक गीत में घर छूटी गै बार छूटी गे हरी भरी सार छूटी गे में पलायन की पीड़ा को उकेरा गया है तो बदलते खानपान पर तंज कसते हुए मडुवा, झुंगर हरै गे, चाउमीन खोजंण रैगो को बेहतरीन स्वर दिए गए हैं। गीतों में केदार नाथ की त्रासदी के साथ ही देवी, देवताओं का आह्वान गीत गाया गया है। अगनेरी माता की महिमा का भी बखान किया गया है।


इसी के चलते विमोचन के लिए अगनेरी मंदिर परिसर को चुना गया है। दीपक ममगाई बताते हैं कि वे एक ओर जहां सेना में तैनाती के दौरान अपनी देश की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की दशा और दिशा ने उन्हें अंदर तक हिलाकर रख दिया है। भविष्य में उनकी योजना चौखुटिया, गैरसैंण के बीच कार्यालय खोलकर पहाड़ के युवाओं के लिए गायकी के क्षेत्र में कुछ करने की है। कैसेट में दीपक के अलावा उत्तराखंड की प्रसिद्ध गायिका मीना राणा, दीपक ममगाई ने भी स्वर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed