{"_id":"5ec9683a8ebc3e905610852e","slug":"garbage-in-baijnath-garud-news-hld383927278","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ मंदिर के सामने कूड़ा संग्रह केंद्र मंदिर के अस्थित्व को खतरा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ मंदिर के सामने कूड़ा संग्रह केंद्र मंदिर के अस्थित्व को खतरा...
विज्ञापन
23grd02p बैजनाथ मंदिर के सामने निर्माण धीं न कूड़ा सग्रह केंद्र
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ और भकुनखोला के ग्रामीणों ने प्रशासन और पुरातत्व विभाग से ऐतिहासिक बैजनाथ मंदिर के ठीक सामने कूड़ा संग्रह केंद्र का निर्माण कार्य रोकने की मांग की है।
भकुनखोला के ग्राम प्रधान हिमांशु खाती ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर क्षेत्र में कूड़ा संग्रह केंद्र बनाया जा रहा है। दूसरी जगह जमीन न मिलने के कारण यह जमीन चुनी गई है। राज्य सरकार यह ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर चुकी है। यहां कूड़ा संग्रह केंद्र बनाने के लिए स्वजल से ग्राम पंचायत को दो लाख रुपये मिले हैं। इस केंद्र पर कूड़ा संग्रह होगा जबकि संग्रह केंद्र से कूड़ा उठाने के बाद जिला पंचायत उसका निस्तारण करेगी। इसके विरोध में बैजनाथ और भकुनखोला के ग्रामीणों ने डीएम और केंद्रीय पुरातत्व अधीक्षक को पत्र भेजे हैं। इनमें कहा है कि मंदिर के ठीक सामने कूड़ा संग्रह केंद्र बनने से धरोहर को खतरा हो सकता है। केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने बैजनाथ मंदिर समूह से 100 मीटर की दूरी तक निर्माण कार्यों पर रोक लगाई है। मंदिर से सौ मीटर दूरी पर निर्माण करने वाले कई लोगों के खिलाफ विभाग ने न्यायालय में वाद भी दायर किए हैं।
बैजनाथ मंदिर समूह संरक्षित स्थल है। इससे सौ मीटर की दूरी पर निर्माण कार्यों पर एकदम पाबंदी है। विभाग निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी करेगा।
- नीरज मैठाणी, संरक्षण सहायक केंद्रीय पुरातत्व विभाग, गरुड़।
गरुड़ में कई जगह लगे कूड़े के ढेर
गरुड़ (बागेश्वर)। जिला पंचायत सदस्या सुनीता आर्या ने जिला पंचायत अध्यक्षा बसंती देवी को पत्र भेजा है। इसमें जिला पंचायत से कौसानी में सफाई करवाने की मांग की गई। इसके लिए उन्होंने पर्यटननगरी कौसानी में चार सफाई कर्मियों की शीघ्र नियुक्ति का सुझाव दिया। बताया कि कौसानी के अधिकतर होटल सालभर पैक रहते हैं। इसके बावजूद पर्यटक नगरी में सफाई व्यवस्था के समुचित प्रबंध नहीं हो सके हैं। इससे कौसानी में हर तरफ कूड़ा बिखरा है। वहीं एडवोकेट जेसी आर्या ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से कौसानी के हर होटल को रोज सैनिटाइज करवाने को कहा है।