{"_id":"5d6d57f28ebc3e01557e58ca","slug":"ganpati-bappa-morya-mangalamurthy-morya-almora-news-hld3552152117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया....
विज्ञापन
चौखुटिया में गणेश महोत्सव के मौके पर जयकारे लगाते युवागण। अमर उजाला
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विवेकानंदपुरम में गणेश महोत्सव की धूम है। सोमवार को भक्तों ने गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए।
मां लखनेश्वरी के सानिध्य में गणेश सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में पहले दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। गणेश महोत्सव के आयोजन में मधुसूदन अटवाल, तरुण रौतांण, राजेंद्र कांडपाल, राकेश कठायत, सोनू पांडे, राकेश कठायत, हरीश मैनाली, पुष्कर अटवाल, उमेश रावत, प्रदीप कैड़ा, चंदन वर्मा, सोमनाथ, साजन वर्मा, धीरज संगेला, भरत कांडपाल, हेम वर्मा, पीएस अटवाल, ललित बिष्ट, दत्ता आदि का सहयोग है। उधर, मासी समेत अन्य क्षेत्रों में भी गणेश महोत्सव शुरू हो गया है।
मूर्ति स्थापना के साथ रानीखेत में गणेश महोत्सव शुरू
रानीखेत/द्वाराहाट। मूर्ति स्थापना के साथ रानीखेत और द्वाराहाट में गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। रानीखेत पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान तमाम अनुष्ठान संपन्न हुए। सायंकाल मूर्ति की नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। गणेश मंडल रानीखेत की ओर से देर शाम आठ बजे आरती और प्रसाद वितरण किया गया। सात सितंबर को सुंदरकांड होगा। आठ सितंबर को सत्यनारायण कथा का आयोजन किया जाएगा। गणेश की मूर्ति की शोभा यात्रा में विधायक करन माहरा, सामाजिक कार्यकर्ता हीरा रावत, उमेश भट्ट, कैलाश पांडे, सोनू सिद्दीकी, यतीश रौतेला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। समापन आठ सितंबर को महाभंडारे के साथ होगा। उधर, द्वाराहाट के शीतलापुष्कर मैदान में भी गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ ही गणेश महोत्सव की धूम शुरू हो गई है। पहले दिन महिलाओं ने भजन कीर्तनों के माध्यम से समां बांध दिया।
विज्ञापन
बागेश्वर में गणेश महोत्सव शुरू
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर में सोमवार से गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने इसका शुभारंभ किया। पं. गणेश दत्त जोशी ने मूर्ति की विधिवत स्थापना कराते हुए गणपति पूजन का महत्व भी बताया। इसके बाद भक्तों ने मूर्ति की पूजा की। अमित रस्तोगी, बबीता रस्तोगी मुख्य यजमान रहे। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, आयोजन समिति के अध्यक्ष नितेश वर्मा, अर्जुन कुड़क, अजय गायकवाड़, गोरख गायकवाड़, उमेश रस्तोगी, उदित रस्तोगी, प्रशांत रस्तोगी, सूरज कुमार, पुनीत रस्तोगी, सुधीर कुमार, अतुल कुमार, अमित रस्तोगी आदि थे।
उधर ताकुला रोड स्थित बिलौना क्षेत्र में भी सोमवार से ही गणेश पूजा शुरू हुई। सोमवार सुबह भगवती मंदिर से समण मंदिर के पास सरयू नदी तक कलशयात्रा निकाली गई। वहां भेषज संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा ने महोत्सव का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां सुंदर आर्ट संस्था से जुड़े मूर्तिकार 12 वर्षों से मूर्ति बना रहे हैं। इसी स्वनिर्मित मूर्ति की पूजा होती है। पं. भुवन कांडपाल ने मुख्य यमजान यशवंत सिंह नौला और उनकी पत्नी रेखा देवी से पूजन कराया। इस दौरान सभासद भूपेंद्र सुयाल, खुशाल सिंह भनोला, चंदन सिंह, कैलाश गढ़िया, तेज सिंह भनोला, हरीश सुयाल, लक्ष्मण भनोला आदि थे।