{"_id":"5eb2dc408ebc3e85b54f7549","slug":"ganja-was-loaded-with-essential-goods-almora-news-hld3821952195","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवश्यक सामग्री की अनुमति वाले वाहन में गांजे के साथ दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवश्यक सामग्री की अनुमति वाले वाहन में गांजे के साथ दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
बुधवार को थाने में गांजे के साथ गिरफ्तार युवक।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बुधवार को सल्ट पुलिस एवं एसओजी की टीम ने जरूरी सामान की अनुमति वाले एक पिकअप में लगभग नौ किलो गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सल्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत टुकरा के पास पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर थी। इस दौरान जरूरी सामान की अनुमति प्राप्त पिकअप संख्या यूके-18 एमसीए-5152 की चेकिंग में वाहन सवार हुसैन गार्डन गुलरघट्टी रामनगर निवासी अरशद पुत्र हामिद अली और इरशाद पुत्र ताहिर के पास से क्रमश: 6.459 और 3.441 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत ने बताया कि पिकअप को आवश्यक सामग्री लाने की अनुमति प्राप्त थी। दोनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध धारा- 8/20/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक चंद्र सिंह, कांस्टेबल संजू कुमार, कैलाश जोशी, एसओजी कांस्टेबल मनमोहन सिंह, भूपेंद्र पाल आदि थेे।