फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gaira village will get the gift of a road, financial approval received from the government.

Almora News: गैरा गांव को मिलेगी सड़क की सौगात, शासन से मिली वित्तीय स्वीकृति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gaira village will get the gift of a road, financial approval received from the government.

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वर्षों से सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे ताड़ीखेत विकासखंड के सब्जी उत्पादक गैरा गांव के लिए राहत की खबर है। शासन ने बिल्लेख से गैरा तक सड़क निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने जा रही है। सड़क बनने से न केवल खेती-किसानी से जुड़े काश्तकारों को लाभ मिलेगा बल्कि आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी आसान हो सकेगा।
इस सड़क से गैरा, तल्ला गैरा, मल्ला गैरा और सीम समेत कई आंबेडकर गांव के लगभग 2000 से अधिक ग्रामीण सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। अब तक सड़क के अभाव में किसानों को अपने उत्पाद समय पर बाजार तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बीमार व्यक्ति को करीब दो किमी पैदल मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता था, वहीं गैस सिलिंडर और अन्य जरूरी सामान ढोना भी बड़ी चुनौती बना हुआ था।
विज्ञापन


ज्येष्ठ प्रमुख जीवन चंद्र बुधानी ने बताया कि वह पिछले 16 वर्षों से सड़क निर्माण के लिए प्रयासरत थे। इस दौरान भूमि संबंधी अड़चनें भी आईं, लेकिन 2022 में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला प्राथमिकता में आया। उन्होंने बताया कि शासन से सड़क के लिए 81 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


==============
कोट- गैरा गांव के ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे। कई बार इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी आग्रह किया था। अब वित्तीय स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। -डाॅ. प्रमोद नैनवाल, विधायक रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed