फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Funeral of Two kids Drowned yesterday

एक साथ जलीं दो चिताएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Funeral of Two kids Drowned yesterday
बुधवार को गोमती में डूबे दोनों किशोरों की एक साथ जलतीं चिताएं। - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। गोमती नदी में नहाने के दौरान बुधवार को डूबकर मरे दो किशोरों का गांव के श्मशान घाट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ जलीं दोनों चिताओं को देखकर हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को फल्याटी गांव निवासी लक्की नेगी (15) पुत्र हरीश सिंह और कश्यप नेगी (17) पुत्र मोहन सिंह निवासी फल्याटी की कज्यूली गांव के पास गोमती नदी में नहाने के दौरान डूब कर मौत हो गई थी। कश्यप अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। दो किशोरों की मौत पर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, प्रकाश रावल, कुंदन सिंह, दिगपाल भंडारी आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन

बैजनाथ झील परिसर में पुलिस तैनात करने की मांग
गरुड़ (बागेश्वर)। कज्यूली की दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसपी से बैजनाथ झील परिसर में पुलिस बल तैैनात करने की मांग की है। बैजनाथ मंदिर समूह के मुख्य सचेतक भगवत गिरी गोस्वामी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बैजनाथ झील परिसर में पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। कज्यूली के पूर्व प्रधान दिगपाल भंडारी का कहना है कि कज्यूली के पास पंपिंग योजना के पास नदी में बना तालाब की गहराई पूर्व की अपेक्षा ज्यादा हो गई है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से यहां नहीं नहाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed