फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fruits and vegetables are damaged due to continuous rain

Almora News: लगातार हो रही बारिश से फल और सब्जियों को नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fruits and vegetables are damaged due to continuous rain
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में फल, सब्जी और अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। इससे किसान परेशान हैं। किसान बारिश के कारण सब्जियों को बेचने के लिए बाजार तक नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

भतरौंजखान क्षेत्र का कालाखेत, मटेना, जैना, विल्लेख फल और सब्जी के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। लगातार हो रही बारिश के कारण बंद गोभी, मूली, भिंडी, मिर्च, लौकी, कद्दू खेतों में ही खराब होने लगे हैं। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से उत्पादों को बाजार पहुंचाने में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


कालाखेत के किसान दिनेश बिष्ट का कहना है कि वह फल और सब्जी उत्पादन से अच्छी आय कर लेते हैं लेकिन भारी बारिश से सब्जियां खेतों में ही सड़ रही हैं। गाड़ियों के कम चलने से वह उनको बाजार नहीं पहुंचा पा रहे हैं। नौधर के किसान महेश सिंह का कहना है कि किसानों बैंक से ऋण लेकर खेती कर रहे हैं। बारिश ने उनके अरमानों में पानी फेर दिया है। उन्होंने उद्यान विभाग से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed