फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fruit-vegetable truck did not reach Almora-Bageshwar for three days due to strike

ट्रक संचालकों की हड़ताल का असर: तीन दिन से अल्मोड़ा-बागेश्वर नहीं पहुंचा फल-सब्जी का ट्रक, राशन भी हुआ कम

Fri, 08 Dec 2023 01:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 08 Dec 2023 01:02 PM IST
सार

ट्रक संचालकों की हड़ताल से अल्मोड़ा और बागेश्वर में हालात बिगड़ने लगे हैं और जनता की परेशानी बढ़ गई है। जरूरी सामान की आपूर्ति लड़खड़ा गई है। दुकानों से सब्जियां, खाद्य सामग्री सहित कपड़े भी गायब होने लगे हैं। 

विज्ञापन
Fruit-vegetable truck did not reach Almora-Bageshwar for three days due to strike
सब्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रक संचालकों की हड़ताल से जिले में हालात बिगड़ने लगे हैं और जनता की परेशानी बढ़ गई है। जरूरी सामान की आपूर्ति लड़खड़ा गई है। दुकानों से सब्जियां, खाद्य सामग्री सहित कपड़े भी गायब होने लगे हैं। सहागल सीजन में सब्जी, परचून का सामान सहित कपड़े न होने से व्यापारियों के लिए शादियों में इसकी आपूर्ति करना चुनौती बन गया है और वे बुकिंग कैंसल कराने लगे हैं। 

विज्ञापन


हल्द्वानी से हर रोज जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में 20 से अधिक ट्रक 1200 क्विंटल सब्जी लेकर पहुंचते हैं। वहीं 160 से अधिक ट्रक के जरिए दाल, चावल, कपड़े सहित अन्य निर्माण सामग्री की आपूर्ति होती है। बीते तीन दिन से एक भी ट्रक सब्जी सहित अन्य सामान लेकर जिले में नहीं पहुंच सका है, इससे आपूर्ति पूरी तरह लड़खड़ा गई है। 
विज्ञापन


इन हालात में जिले में फल, सब्जी, परचून, निर्माण सामग्री का संकट खड़ा हो गया है। मंडी सहित अन्य दुकानों में सब्जी का स्टॉक खत्म होने को है। परचून की दुकानों में आटा, दाल, चावल नहीं पहुंच पा रहा है। किसी तरह व्यापारी पुराने स्टॉक से लोगों की जरूरत पूरी कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण सामग्री का स्टॉक भी खत्म
अल्मोड़ा में दुकानों में सरिया, सीमेंट, ईंट सहित अन्य सामग्री का स्टॉक खत्म हो रहा है। ऐसे में व्यापारी बुकिंग नहीं ले रहे। 

बागेश्वर में शादी के लिए कम पड़ रहीं हैं सब्जियां
बागेश्वर जिले में ट्रकों की हड़ताल का असर सब्जियों पर दिखने लगा है। दुकानों में रखा सब्जियों का स्टॉक खत्म होने को है। हड़ताल का सर्वाधिक असर बरातों की मांग पूरी करने पर पड़ रहा है। दुकानों में टमाटर की कमी हो गई है। अन्य सब्जियों की कमी होने के आसार भी बनने लगे हैँ। हालांकि किराना की दुकानों में राशन आदि की फिलहाल कमी नहीं है। 


शादी के कपड़े भी मिलने मुश्किल
अल्मोड़ा में इन दिनों शादियों के लिए कपड़ों की जमकर खरीदारी हो रही है। दूल्हा, दुल्हन पक्ष के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हैं। ट्रक के पहिए थमने से मैदानी क्षेत्रों से कपड़ों की भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed