{"_id":"5ef0f7618ebc3e42f66d79b7","slug":"fruit-market-almora-almora-news-hld3871449126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद से ही फल-सब्जियों का स्टॉक बढ़ा, खरीदार कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बाद से ही फल-सब्जियों का स्टॉक बढ़ा, खरीदार कम
विज्ञापन
अल्मोड़ा में एक फड़ में फल बेचता व्यवसायी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सब्जियों और फलों में भी इस बार लॉकडाउन की जमकर मार पड़ी है। लॉकडाउन के कारण इनकी कीमतों में काफी गिरावट हुई है। दामों में कमी होने से आम जनता को राहत मिल रही है लेकिन विभिन्न तरह के फलों-सब्जियों कीआवक बढ़ने और बिक्री कम होने से व्यापार घट गया है। कई फलों और सब्जियों में पूर्व की अपेक्षा 50 फीसदी तक गिरावट हुई है। इसका एक कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू न होना भी बताया जा रहा है।
लॉकडाउन के बाद से ही जहां कई चीजों के दामों में बढ़ोतरी हुई वहीं फल-सब्जियों के दाम लंबे समय बाद अपने निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। हालांकि इनकी कीमतों में कमी से गरीबों को कुछ राहत मिली है। इसके बावजूद खरीदार कम हैं। रोज-मरराह की सब्जियां तो लोग लगातार ही खरीद रहे हैं। लेकिन फलों में लोगों की दिलचस्पी कम हो गई है।
अनार और आम की खपत में भी पड़ा प्रभाव
अल्मोड़ा। अनार जैसा फल भी लॉकडाउन के कारण इन दिनों बाजार में काफी कम कीमतों में मिल रहा है। मौसमी फल आम की बिक्री भी कम है। लॉकडाउन से पहले अनार 150 रुपये किलो था। फिलहाल इसकी कीमत 50 फीसदी से घटकर 60 रुपये किलो तक जा पहुंची हैं। दशहरी, कलमी, लंगड़ा प्रजातियों के आम की बिक्री भी घट गई है। पिछले वर्षों तक औसतन हर दुकान में कई दिन एक क्विंटल तक आम बिक जाता था लेकिन इस बार 30 से 40 किलो आम बिक रहा है। इस कारण जून में आम का रेट 40 रुपये से घटकर 20 रुपये किलो पहुंच गया है। गर्मी में पर्यटन के साथ ही शादियां भी खूब होती थीं। इनमें फल और सब्जियों की खपत भी काफी रहती थी। इस बार लॉकडाउन के कारण शादियों में भी सादगी है। इसके चलते सब्जियों का व्यवसाय भी ठप है।
विज्ञापन
फल/सब्जी-मूल्य प्रति किलो पहले-मूल्य अब
प्याज-40- 20
भिंडी- 30- 15
फूलगोभी- 100 - 30
बीन- 80 - 40
अनार- 150 -60
दशहरी आम- 40- 20