फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Front opened against government on wild animals

महिला एकता परिषद ने जंगली जानवरों के खिलाफ खोला मोर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Front opened against government on wild animals
द्वाराहाट में बैठक करती महिला एकता परिषद की महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। महिला एकता परिषद ने बैठक कर एक बार फिर से लावारिस और जंगली जानवरों की समस्या को लेकर सरकार खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वक्ताओं ने कहा कि जानवरों के आतंक के चलते खेती किसानी चौपट हो रही है और क्षेत्र से निरंतर पलायन बढ़ रहा है। सरकार भी ठोस नीति नहीं बना रही है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस योजना नहीं बनी तो महिलाओं को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला एकता परिषद लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही है। पूर्व में भी उन्होंने जंगली और लावारिस जानवरों के आतंक से निपटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। लेकिन उनकी मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी है। इधर परिषद ने फिर से बैठक कर इस समस्या को दुबारा उठाया। कहा कि जनप्रतिनिधि भी इस संबंध में सार्थक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। खेती किसानी चौपट है, गांवों से पलायन हो रहा है। सरकार ठोस नीति नहीं बना रही है। विकासखंड के बेढुली गांव में हुई बैठक में तमाम मसलों पर चर्चा हुई। अध्यक्षता करते हुए आशा देवी ने कहा कि खेती किसानी सुरक्षित नहीं रहेगी तो पलायन बढ़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि तेंदुए का आतंक निरंतर जारी है। जिससे पशुपालक भी परेशान हैं। क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग भी अब इस मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं। महासचिव मधुबाला कांडपाल ने कहा खेती चौपट होने से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। संचालन कुसुम लता ने किया। इस अवसर पर चंद्रा देवी, शांति देवी, प्रेमा देवी, भावना रावत, विमला, किरन, प्रभा, भगवती, रेखा, हीरा, कमला, मुन्नी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed