फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fraud with military Jawan

अब पर्सनल लोन की पांच लाख रुपये की राशि हड़प गए साइबर ठग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fraud with military Jawan
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जालसाजों ने ताड़ीखेत ब्लॉक के सरोली गांव निवासी सैनिक के व्यक्तिगत बैंक खाते से जालसाजी कर पर्सनल लोन में मिले पांच लाख रुपये हड़प लिए। उन्होंने लोन लेते समय बैंक के एजेंट को चार ब्लैंक चेक दिए थे। यहीं से जालसाजी शुरू हुई और खाते की पूरी राशि हड़प ली गई। राजस्व पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम सरोली पिलखोली निवासी करन पांडे पुत्र तारा दत्त पांडे ने एक्सिस बैंक की बठिंडा शाखा पंजाब से पिछले दिनों पांच लाख का पर्सनल लोन लिया था। लोन की उक्त राशि उनके बैंक खाते में मिली। करन का कहना है लोन राशि मिलने के तुरंत बाद उनके खाते से 45 हजार की राशि अचानक निकल गई। उन्होंने बैंक से जानकारी ली तो बताया गया कि राशि चेक से निकाली गई है। पूर्व में करन ने लोन स्वीकृत कराने के लिए चार ब्लैंक चेक एजेंट को दिए थे। एजेंट के खिलाफ शिकायत करने के लिए उन्होंने गूगल सर्च से एक्सिस बैंक के उपभोक्ता कस्टमर केयर का फोन नंबर लिया और कस्टमर केयर से बोल रहे व्यक्ति ने करन से कहा कि उनके 45 हजार रुपये खाते में वापस भेज दिए जाएंगे। इसके लिए कुछ प्रक्रियाएं हैं, उन्हें पूरा करना होगा। यहीं से ठगों ने झांसे में लिया और खाते संबंधी व्यक्तिगत जानकारी ले ली। यहां तक मोबाइल में आए ओटीपी (कोड) पूछकर खाते से 4.77 लाख रुपये निकाल लिए। वहीं पिलखोली की आरएसआई ज्योति जोशी का कहना है कि जवान बठिंडा में तैनात है। शिकायत मिली हैं। लग रहा है कि गलत कस्टमर केयर नंबर से साइबर अपराधियों ने ठगी की है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामला साइबर सेल को भेजा गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed