फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   fraud in Ranikhet

ताड़ीखेत ब्लाक की शिक्षा मित्र के अंकपत्र में गड़बड़ी की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
fraud in Ranikhet
रानीखेत/अल्मोड़ा। रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉक में एक महिला शिक्षा मित्र के इंटरमीडिएट अंकपत्र में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। इसके लिए रामनगर बोर्ड से शिक्षा विभाग और ब्लॉक कार्यालय को पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया जा रहा है कि शिक्षामित्र के 12वीं अंकपत्र में 209 अंक दर्ज हैं, जबकि शिक्षा विभाग में दिए अंकपत्र में 229 अंक दर्ज किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक हरीश सिंह रौतेला ने बताया कि संबंधित शिक्षामित्र को नोटिस जारी कर 19 दिसंबर को सभी प्रमाणपत्रों के साथ जांच के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार प्राथमिक, जूनियर और शिक्षामित्रों के समस्त प्रमाण पत्रों की जांच कराई जा रही है। ताड़ीखेत ब्लॉक की एक महिला शिक्षा मित्र के इंटरमीडिएट का प्रमाण फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है। ताड़ीखेत के बीईओ एसएस बिष्ट ने बताया कि संबंधित शिक्षामित्र के प्रमाणपत्रों की जांच अल्मोड़ा में होगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed