फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Fraud small cosmetics shop owner in Haldwani roaming around in a Fortuner car worth Rs 30 lakh Uttarakhand

शातिर ठग: कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाने वाला घूम रहा था 30 लाख की फॉर्च्यूनर कार में, इस धंधे से खूब कमाया

Sat, 10 Dec 2022 12:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 12:43 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक शातिर ठग अपने घर से कुछ ही दूरी पर कॉस्मेटिक्स की छोटी सी दुकान चलाता था लेकिन पांच महीनों के भीतर ही वह महंगी कार में शुमार फॉर्च्यूनर में घूमने लगा। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने देहरादून पहुंची तो वह इसी महंगी कार में घूमते मिला।

विज्ञापन
Fraud small cosmetics shop owner in Haldwani roaming around in a Fortuner car worth Rs 30 lakh Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून से पकड़ा गया शातिर ठग हल्द्वानी में जेल रोड स्थित अपने घर से कुछ ही दूरी पर कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाता था, लेकिन अपने शातिराना अंदाज से वह इतना आगे बढ़ गया कि लाखों की लग्जरी कार फॉर्च्यूनर में घूमने लगा। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो वह अपनी इसी लग्जरी कार में मिला। अब पुलिस उसकी संपत्ति की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


कुमाऊं के चार जिलों के लोगों को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगने के आरोपी रितेश की पारिवारिक पृष्ठभूमि औसत दर्जे की रही है। पुलिस के मुताबिक वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर कॉस्मेटिक्स की छोटी सी दुकान चलाता था लेकिन पांच महीनों के भीतर ही वह महंगी कार में शुमार फॉर्च्यूनर में घूमने लगा। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने देहरादून पहुंची तो वह इसी महंगी कार में घूमते मिला।

विज्ञापन


इससे साफ है कि आरोपी का नौकरी के नाम पर ठगी करने का धंधा खूब फल-फूल रहा था। अब पुलिस उसकी संपत्ति की जांच में भी जुट गई है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही उसकी संपत्ति का पता लगाकर उसे कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। वह अकेले ठगी कर रहा था या इसके लिए उसने गिरोह बनाया है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार लोकेशन और फोन बदल रहा था आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपी इतना शातिर था कि वह पुलिस से बचने के लिए हर हथकंडे अपना रहा था। वह लगातार लोकेशन और फोन बदल रहा था जिससे पुलिस को उसे खोजना मुश्किल हो रहा था। पुलिस के अनुसार ठगी के धंधे में आते ही आरोपी ने पत्नी से तलाक लेकर पिता से भी दूरी बना ली थी। पुलिस के मुताबिक अपने परिवार को इस दलदल से बचाने के लिए यह उसकी चाल भी हो सकती है जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...IMA POP 2022: सेना को आज मिले 314 युवा अफसर, 11 देशों के 30 कैडेट्स भी अपने देश की सेनाओं का बने हिस्सा

शातिर की चाल में फंसने वालों की सूची हो सकती है लंबी
फिलहाल पुलिस को अल्मोड़ा जिले के 15 लोगों के ठगी का शिकार होने की जानकारी है। आरोपी के पकड़ में आने के बाद यहां के अन्य प्रभावित भी सामने आ सकते हैं। अन्य जिलों में भी ठगी की घटनाओं के बारे में संपर्क किया जा रहा है, ऐसे में शातिर के झांसे में फंसने वालों की सूची लंबी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed