{"_id":"613cf7198ebc3e17096d3513","slug":"fraud-in-garur-from-rishikesh-garud-news-hld437626236","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ के ग्रामीणों ने थाना बैजनाथ का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ के ग्रामीणों ने थाना बैजनाथ का घेराव किया
विज्ञापन
बैजनाथ के ग्रामीण थाना बैजनाथ का घेराव करते
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। ऋषिकेश एम्स में नौकरी पाने के लिए 13 दिन पहले घर से निकले लापता शिक्षित बेरोजगार का पुलिस पता नहीं लगा पाई है। इससे आक्रोशित गरुड़ के बिनखोली के ग्रामीणों ने शनिवार को थाना बैजनाथ का घेराव किया। ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि लापता युवक का पुलिस जल्द सुराग नहीं लगा पाई तो ग्रामीण शीघ्र एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।
थाना बैजनाथ के बिनखोली गांव का शिक्षित बेरोजगार योगेश पुरी 29 अगस्त को घर से ऋषिकेश एम्स में वहीं के एक व्यक्ति के बुलावे पर घर से निकला था। युवक के ऋषिकेश पहुंचने पर उसके भाई मुकेश पुरी की रात नौ बजे फोन पर बात भी हुई। इसके बाद से उसका फोन बंद है।
इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने ऋषिकेश पुलिस को घटना की जानकारी दी। ऋषिकेश पुलिस की ओर से घटना को गंभीरता से नहीं लेने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन अपने स्तर से की। पता न लगने पर लापता युवक केेेेेेे भाई मुकेश पुरी ने पांच दिन पहले थाना बैजनाथ में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
थाना बैजनाथ पुलिस गुमशुदगी दर्ज होने के बाद उसकी खोजबीन में जुट गयी। बिनखोली के ग्रामीणों ने शनिवार को थाना बैजनाथ का घेराव किया। थानाध्यक्ष बैजनाथ जगदीश ढकरियाल ने बिनखोली के ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस लापता युवक का शीघ्र पता लगा लेगी। लापता युवक के भाई ने बताया कि ऋषिकेश निवासी राकेश बिरमानी एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर उसके भाई से 14 लाख रुपये ले चुका है।
लापता युवक केेेेेे भाई ने ऋषिकेश कोतवाली में नौकरी दिलाने के नाम पर चौदह लाख रुपये लेने के मामले में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है। थाना घेराव करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान बिनखोली दया गोस्वामी, ग्राम प्रधान कोठूं कैलाश गोस्वामी, राजेंद्र गिरी, मोहनी गोस्वामी, देवेंद्र गोस्वामी, हंसा गिरी आदि शामिल थे।