फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four to six inches of snowfall in Binsar

बिनसर में चार से छह इंच बर्फबारी

Thu, 22 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा/रानीखेत।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा/रानीखेत। Updated Thu, 22 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four to six inches of snowfall in Binsar

मौसम ने फिर करवट ले ली। अल्मोड़ा में तड़के से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। सुबह से ही बारिश हो रही। जिले के ऊंचाई वाले इलाकों, बिनसर, चौबटिया, वृद्ध जागेश्वर, शौकियाथल, विमलकोट, आरतोला में हिमपात हुआ है। समूचा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा से सुबह से बारिश हो रही है। अल्मोड़ा में करीब छह मिमी बारिश रिकार्ड की गई। न्यूनतम तापमान दो डिग्री और अधिकतम 14.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। बिनसर में दोपहर बाद हिमपात हुआ। यहां चार से छह इंच तक बर्फ गिरी है, जबकि वृद्ध जागेश्वर, शौकियाथल, विमलकोट, आरतोला में हल्का हिमपात हुआ है। बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

विज्ञापन


उधर, सुबह से हो रही बारिश के कारण पर्यटन नगरी रानीखेत में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश और शीत लहर से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। नगर के मुख्य बाजार में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। चौबटिया क्षेत्र में सुबह साढ़े नौ बजे से बारिश शुरू हुई, दिन भर बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में शीत लहर पड़ रही है। शाम को पांच बजे हलकी बर्फबारी भी हुई। केमू स्टेशन पर वाहन चालकों और यात्रियों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की आशंका
बागेश्वर। जिले में बारिश और हिमपात की आशंका के चलते प्रशासन से आपदा प्रबंधन विभाग सहित सभी विभागों का सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि अभिसूचना सुरक्षा के एसपी ने देहरादून से सूचना दी है कि 23 जनवरी तक 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश, हिमपात होने की आशंका है। जिसके चलते डीएम भूपाल सिंह मनराल ने आपदा प्रबंध विभाग सहित सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, जिससे जान, माल, सार्वजनिक संपत्तियों का नुकसान न हो। किसी भी तरह से आवश्यक सेवाएं बाधित न होें। उन्होेंने जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को इस बारे में सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed