{"_id":"682a21d70f6fcbea4a0f6b95","slug":"four-teachers-honored-with-pandit-khyali-ram-sati-memorial-teacher-award-almora-news-c-232-1-alm1005-128280-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चार शिक्षकों को पंडित ख्याली राम सती स्मृति शिक्षक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चार शिक्षकों को पंडित ख्याली राम सती स्मृति शिक्षक सम्मान
Sun, 18 May 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 18 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में पंडित ख्याली राम सती स्मृति सम्मान पाते शिक्षक। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रविवार को यहां मिशन इंटर काॅलेज सभागार में पंडित ख्याली राम सती शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें ताड़ीखेत ब्लॉक के चार आदर्श शिक्षकों को पंडित ख्याली राम सती स्मृति शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। इनके अलावा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार बच्चों को स्व. पंकज लता सती स्मृति हिंदी प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिरखेत की प्रधानाध्यापिका इमराना परवीन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाला की सहायक अध्यापिका उर्मिला बिष्ट, राइंका शेर के प्रवक्ता दीपक चंद्र बिष्ट तथा राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल डौड़ाखाल के महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट शामिल हैं। समारोह के आयोजक स्व. पं. ख्याली राम सती के पौत्र एवं रंगकर्मी विमल सती ने कहा कि पहले की तुलना में आज शिक्षक की स्थिति काफी बेहतर है, मगर विद्यार्थी का चहुंमुखी विकास में कमी प्रतीत हो रही है।
समारोह में उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक लाने वाले विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानीखेत के धीरज सिंह और दीपक सिंह बिष्ट, मिशन इंटर कॉलेज की मेघा पवार और राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की साक्षी मेहरा को स्व. पंकज लता सती स्मृति हिंदी प्रतिभा सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील मसीह व संचालन शिक्षिका ज्योति साह ने किया। वहां हरीश लाल साह, राजेंद्र पंत, दीपक पंत, एचएस कड़ाकोटी, कैलाश पांडे, कैलाश सती, रामेश्वर गोयल, भुवन साह, विमला बिष्ट, विनीता खाती, हरीश साह, प्रभात सती, किरन लाल साह, देवकी नंदन कांडपाल, अगस्त लाल साह, मिथिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।