{"_id":"5837217b4f1c1b262413cb94","slug":"four-new-buses-will-transport-depots-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम अल्मोड़ा डिपो को चार नई बसें मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम अल्मोड़ा डिपो को चार नई बसें मिलेंगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो को चार नई बसें जल्दी मिलने जा रही हैं। चार नई बसें आने पर रोडवेज के बेड़े में 56 बसें शामिल हो जाएंगी। नई बसें मिलने से कुछ नए रूटों में बस सेवा संचालित होने की उम्मीद हैं। डिपो में चालकों की भारी कमी बनी हुई है। इस कारण विभिन्न रूटों पर बस सेवाएं संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं।
उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो में वर्तमान में 52 बसों का बेड़ा है। परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक डिपो को चार नई बसें जल्द मिलने वाली हैं। चार नई बसें मिलने पर डिपो में 56 बसें हो जाएंगी लेकिन वर्तमान में डिपो में चालकों की भारी कमी बनी हुई है। डिपो में करीब 40 चालक और 15 परिचालकों के पद खाली चल रहे हैं। चालकों की भारी कमी के कारण बस सेवाएं संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं। कई रूटों में केमू की बसें भी नहीं चलती। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन जीप और टैक्सियों में महंगा किराया चुकता कर सफर करना पड़ता है। कई रूटों पर बस सेवा संचालित नहीं होने से निगम को राजस्व का घाटा हो रहा है।
कोट-
डिपो में चालकों की भारी कमी बनी हुई है। डिपो को 40 चालक और 15 परिचालकों की जरूरत है। इस संबंध में परिवहन निगम मुख्यालय को सूचना दे दी है। चालकों और परिचालकों की कमी दूर होने पर बंद पड़ी रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम अल्मोड़ा।