फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four Nabbed in beating Man

Almora News: युवक को घर में घुसकर चार लोगों ने पीटा

Mon, 18 Dec 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four Nabbed in beating Man
चार नामजदों के खिलाफ पुलिस ने केेस दर्ज किया
विज्ञापन

अल्मोड़ा। दंबगों ने नगर के धारानौला में एक व्यक्ति के आवासीय परिसर में घुस कर पिटाई कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने उसके रिश्तेदारों के साथ गालीगलौज भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के धारानौला निवासी जसवंत सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर दी। शुक्रवार की रात वह अपने कमरे में काम कर रहा था। उसके साथ उसका नौ साल का भतीजा भी था। इस दौरान मुख्य गेट पर किसी चीज से मारने की आवाज सुनाई दी। वह बाहर निकला तो कुछ लोग उसकी निजी संपत्ति पर जबरन घुस आए। उन्होंने अपना नाम कुंदन, पप्पी, नीरज, अर्जुन बताया। और कुछ अज्ञात नशे में थे। जसवंत ने इन लोगों से घर से वापस जाने को कहा लेकिन नहीं लौटे। उनमें से एक ने जसवंत को जान से मारने की धमकी दी और उसे पकड़कर गेट से बाहर की ओर ले जाने लगे। वहीं अन्य ने जसवंत के साथ मारपीट की। निकिल से चेहरे में भी मारने का प्रयास किया। साथ गाली भी दी। इतने में जसवंत के रिश्तेदारों ने भी आरोपियों से वहां से जाने को कहा लेकिन वह उन्हें भी गाली देने लगे।
विज्ञापन

कोट-
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुंदन, पप्पी, नीरज और अर्जुन के खिलाफ आइपीसी की धारा- 147, 323, 452 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। -विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed