फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Four crew stations ready for protection of forest land

वन भूमि की सुरक्षा के लिए चार क्रू स्टेशन तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four crew stations ready for protection of forest land
मोटरमार्ग से पिरुल साफ करते वन कर्मी। - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। वन विभाग की ओर से फायर सीजन की तैयारियां शुरू होने लगी हैं। कनारीछीना वन क्षेत्र के अंतर्गत एक से सात फरवरी तक वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत ग्रामीणों को जंगलों को आग से बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र में चार क्रू स्टेशन तैयार कर दिए गए हैं। मोटरमार्ग, पैदल रास्तों आदि की सफाई भी की जा रही है
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पांडे ने बताया कि आगामी फायर सीजन को लेकर विभाग ने कमर कस ली है। इसके तहत 3560 हेक्टेयर वन भूमि की सुरक्षा के लिए चार क्रू स्टेशन तैयार कर दिए गए हैं। इनमें नियमित कर्मचारी के अतिरिक्त फायर वाचरों को भी नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फायर वाचर दावानल की घटनाओं से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही एक से सात फरवरी तक वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जगह-जगह पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों को नियमों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। जंगलों को आग से बचाने के लिए नव युवक मंगल दल, महिला मंगल दल आदि का सहयोग लिया जायेगा। राजमार्गों, पैदल रास्तों की सफाई की जा रही है। 15 जनवरी तक मार्गों से पिरुल साफ किए जाएंगे। वहीं संवेदनशील वन क्षेत्रों में नियंत्रित फुकान का कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed