गरुड़ (बागेश्वर)। विधायक चंदन राम दास ने भिटारकोट 1.97 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मोटर पुल का शिलान्यास किया। मोटर पुल के निर्माण से देवनाई घाटी की एक बहुत बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
देवनाई और भिटारकोट क्षेत्र के लोग मोटर पुल के निर्माण की लंबे समय से मांग कर थे। विधायक दास ने सीएम से आग्रह कर पुल के निर्माण के लिए कुछ महीने पहले धनराशि स्वीकृत कराई थी। पुल के शिलान्यास के दौरान विधायक दास ने जनता जूनियर हाईस्कूल भिटारकोट के पास भी पुल का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, बचे सिंह बोरा, देवी दत्त पाठक, लच्छी पांडे, मंगल राणा, राजेंद्र बोरा आदि थे। संवाद