फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Former soldier Paan Singh Bhoj passes away at the age of 105

Almora News: पूर्व सैनिक पान सिंह भोज का 105 वर्ष की आयु में निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Former soldier Paan Singh Bhoj passes away at the age of 105
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत दुधोली निवासी एवं वर्तमान में दूनागिरी रोड, द्वाराहाट निवासी पूर्व सैनिक पान सिंह भोज का बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया। परिजनों का कहना है कि उनका जन्म 1922 में हुआ था और वह 105 वर्ष के थे। हालांकि सरकारी अभिलेखों में उनकी आयु 102 वर्ष दर्ज थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

पान सिंह भोज वर्ष 1950 में कुमाऊं रेजीमेंट से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवा के सम्मान में उन्हें दूनागिरी क्षेत्र में 80 नाली जमीन आवंटित की गई थी। इसके बाद उन्होंने डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में भी सेवाएं दीं और वर्ष 1979 में वहां से सेवानिवृत्त हुए। वह पेंशनभोगी थे। उनकी पत्नी का वर्ष 1980 में निधन हो गया था।
विज्ञापन

वह अपने पीछे तीन पुत्र, पुत्रियों, नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र लछम सिंह थल सेना और डुंवर सिंह भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हैं जबकि पौत्र भारतीय वायु सेना में सेवारत हैं। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को विभाण्डेश्वर श्मशान घाट में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके निधन पर विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, महेश नेगी तथा पूर्व सैनिक संगठन सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed