{"_id":"6933245ce021d36270012a5b","slug":"former-general-bipin-chandra-joshi-remembered-on-his-birth-anniversary-almora-news-c-232-1-shld1002-137221-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पूर्व जनरल बिपिन चंद्र जोशी को जयंती पर याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पूर्व जनरल बिपिन चंद्र जोशी को जयंती पर याद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की ओर से कचहरी बाजार स्थित लीग कार्यालय सभागार में पूर्व जनरल बिपिन चंद्र जोशी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। पूर्व सैनिकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि जनरल जोशी ने सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंच कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया। युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की गई। इस दौरान नौ सेना दिवस भी मनाया गया। 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद हुए नौ सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लीग के अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी ने नौ सेना के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी 16 दिसंबर को विजय दिवस पर कैंट स्थित शहीद स्मारक पर होने वाले कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिकों से भाग लें। सात दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सभी पूर्व सैनिकों से दान देने की अपील की गई। पेंशन में पांच प्रतिशत की वृद्धि 65, 70, 75 और 80 वर्ष में करने की मांग की गई। वहां आरसी पंत, दीपक कुमार, मोहन सिंह, पीसी लोहनी, एनसी जोशी सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।