फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Former director of the theatrical division, there are love songs Mtiani

गीत नाट्य प्रभाग के पूर्व निदेशक प्रेम मटियानी नहीं रहे

Tue, 13 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 13 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Former director of the theatrical division, there are love songs Mtiani
प्रेम मटियानी - फोटो : अमर उजाला

गीत एवं नाट्य प्रभाग भारत सरकार और एफटीआई पुणे के पूर्व निदेशक  अल्मोड़ा के बाड़ेछीना निवासी प्रेम मटियानी का दिल्ली में मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया है। वह 66 वर्ष के थे। उनके आकस्मिक निधन से रंगकर्मियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर छा गई  है।

विज्ञापन


11 जून 1950 को बाड़ेछीना के निकट पांडेतोली में  सुंदर मटियानी के घर जन्मे प्रेम मटियानी पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे।  वह अपने पीछे धर्मपत्नी, दो पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पारिवारिक जनों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सायं दिल्ली में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई है।  11  जून 1950 को पांडेतोली में सुंदर मटियानी के घर जन्मे प्रेम मटियानी की  प्रारंभिक शिक्षा इंटर तक बाड़ेछीना में हुई। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए  वह अपने चचेरे भाई और जाने माने साहित्यकार शैलेश मटियानी के साथ इलाहाबाद चले गए।
विज्ञापन


 जहां उन्होंने 1972 में बीए की परीक्षा पास की। 1976 में नेशनल स्कूल ऑफ  ड्रामा से डिप्लोमा किया। 1983 में गीत एवं नाटय प्रभाग सूचना प्रसारण  मंत्रालय में वह सहायक निदेशक पद पर नियुक्त हुए। इसके बाद 1986 में वह इंग्लैंड के  लीड्स शहर चले गए। जहां से उन्होंने थियेटर स्टडीज में स्नातकोत्तर की डिग्री ली। 1991  में इसी विभाग में वह निदेशक पद पर नियुक्त हुए। 2006 में वह निदेशक पद से रिटायर हो गए। उनके पास कुछ साल तक एफटीआई पुणे के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट कार्य को देखते  हुए पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने भी उन्हें सम्मानित किया था। श्री मटियानी का अल्मोड़ा और बाड़ेछीना से गहरा नाता रहा और वह यहां आकर होली, रामलीला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed