{"_id":"68761b4c1dfcaf10780de6f4","slug":"former-cm-harish-rawat-measured-the-system-on-quarab-by-tweeting-on-social-media-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: राज्य की सड़कें ठेकेदारों के हवाले जनता के हिस्से दरकते, टूटते पहाड़; पूर्व सीएम ने किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: राज्य की सड़कें ठेकेदारों के हवाले जनता के हिस्से दरकते, टूटते पहाड़; पूर्व सीएम ने किया ट्वीट
Tue, 15 Jul 2025 02:41 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:41 PM IST
सार
पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब में आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। क्वारब की समस्या को लेकर पूर्व सीएम का दर्द फिर से छलका है। सोशल उन्होंने मीडिया पर लिखा है कि सड़क निर्माण पूरी तरह ठेकेदारों के रहमोकरम पर है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। क्वारब की समस्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का दर्द फिर से छलका है। सोशल उन्होंने मीडिया पर लिखा है कि सड़क निर्माण पूरी तरह ठेकेदारों के रहमोकरम पर है। वह काट-कूट कर, माल बनाकर के चले जा रहे हैं और हमारे हिस्से यह दरकते, टूटते पहाड़ आ रहे हैं और उसमें जिंदगियां दब रही हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम रावत ने एक्स पर ट्वीट कर क्वारब की समस्या पर चिंता जताई है। उन्होंने सिस्टम की खामी पर भी सवाल उठाए है। उन्होंने लिखा है कि यह अल्मोड़ा का दृश्य है जिसको कुछ लोगों ने मेरे पास भेजा है। पहाड़ पहले भी चुनौती पूर्ण रहे हैं। मगर इस दौरान निर्ममता से सड़कों को काटा गया है। हमने अपना सड़क निर्माण पूरी तरीके से ठेकेदारों के रहमों करम पर छोड़ दिया है। ठेकेदार भी पता नहीं कहां के हैं। वह काट-कूट कर, माल बनाकर के चले जा रहे हैं और हमारे हिस्से यह दरकते, टूटते पहाड़ आ रहे हैं और उसमें जिंदगियां दब रही हैं।
विज्ञापन
पहाड़ों की सड़कों को हमने जानबूझकर के ठेकेदार, जेसीबी, पोकलैंड और विस्फोटकों के हवाले कर दिया है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को भी क्वारब पर रुक-रुक कर वाहनों की आवाजाही हुई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन