फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   form

स्वरोजगार के आवेदन शीघ्र निपटाएं

Thu, 29 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 29 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिलाधिकारी बीएस मनराल ने बैंकर्स को ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बैंकर्स को विभागों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों को लंबित न रखने को कहा। कहा कि नए-नए रोजगारों को प्रोत्साहित करें ताकि अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सके। वह लीड बैंक की ओर से यहां आयोजित बैंकों और रेखीय विभागों की जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति, सह जिला स्तरीय सलाहकार और समन्वय समिति की प्रगति की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

विकास भवन सभागार में डीएम मनराल ने रोजगारपरक योजनाओं के बारे में बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक जानकारी देने के निर्देश दिए। इस काम में रेखीय विभाग का पूरा सहयोग लिया जाए। आरबीआई देहरादून के अधिकारी एमपीएस तोमर ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि वह ऋण-जमा अनुपात को बढ़ाने के साथ ही अपने खातों को आधार कार्ड से जोड़ें। फसली बीमा और किसान क्रेडिट कार्डों के लिए शिविरों का आयोजन करें। प्रधानमंत्री जनधन योजना को महत्वाकांक्षी बताया खाताधारकों को खाता संचालित करने के लिए पूरी जानकारी दें।
विज्ञापन


राजस्थान से आए कृषि बीमा के पद्मा दत्त शर्मा ने बैंकर्स को संशोधित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को ऋण वितरण करने के साथ ही फसल बीमा अवश्य करने के निर्देश दिए।  बैठक में 2015-16 के तहत सितंबर 2015 तक की उपलब्धि की समीक्षा और राज्य प्रायोजित कार्यक्रमों के तहत जिला उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, बहुउद्देश्यीय वित्त विकास निगम और पर्यटन विभाग की अब तक की उपलब्धि की समीक्षा की। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एनएल आर्य ने बताया कि 2015-16 में वार्षिक ऋण योजना के तहत 131.57 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 39.58 करोड़ रुपये का वित्त पोषित किया गया है। जो वार्षिक ऋण योजना का 30 प्रतिशत है। उन्होंने फसली ऋण योजना की उपलब्धि पर असंतोष जताया। बैंकों को लक्ष्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागों और बैकों के बीच अधिक से अधिक सामंजस्य बैठाने पर जोर दिया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक बीएस बिष्ट, मुख्य प्रबंधक एसबीआई टीडी बत्तरा ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पीएमईजीपी योजना के बारे में भी चर्चा हुई। यहां सीडीओ हिमांशु जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed