{"_id":"69c819cd1ae3f86fa500c7aa","slug":"forest-officer-arrested-for-taking-bribe-of-rs-25500-almora-news-c-8-hld1005-742806-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 25,500 रुपये की रिश्वत लेते वन दरोगा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 25,500 रुपये की रिश्वत लेते वन दरोगा गिरफ्तार
Sat, 28 Mar 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में तैनात वन दरोगा नवीन नौटियाल को 25,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इससे वन महकमे में खलबली मची है।
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि लीसा गड़ान-ढुलान कार्य के नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में जयप्रकाश से रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर शनिवार को आरोपी वन दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।