फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest fire reaches dumping zone

डंपिंग जोन तक पहुंची जंगल की आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Forest fire reaches dumping zone
सड़क तक पहुंची जंगल की आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। फायर सीजन के साथ ही जंगल की आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को फलसीमा के जंगल में लगी भीषण आग डंपिंग जोन के कूड़े तक जा पहुंची। कूड़े को आग ने आगोश में लेने के बाद आग के रिहायसी इलाके की ओर बढ़ने से हड़कंप मच गया। घंटों की मशक्कतों के बाद फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर नगर से सटे फलसीमा के जंगल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की तेज लपटें तेजी से जंगल में फैलने लगी। इस दौरान नजदीक में ही नगर पालिका के डंपिंग जोन में कूड़े ने भी आग पकड़ ली। कूड़े में लगी आग तेजी से चारों तरफ फैल गई। कुछ ही देर में आग की तेज लपटों ने पूरे कूड़े को आगोश में ले लिया। आग आवासीय इलाके की ओर बढ़ने लगी तो लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों की टीम वाहन के साथ मौके पर पहुंची। पालिका और जल संस्थान के कर्मचारी भी पानी का टैंकर लेकर डंपिंग जोन पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम दोपहर से शाम तक आग बुझाने में जुटी रही।
विज्ञापन

लेकिन भीषण आग की तेज लपटों ने काबू होने का नाम नहीं लिया। देर शाम पालिका के उपकरण के समीप तक पहुंची आग को बमुश्किल बुझाया गया। इस दौरान मुख्य मोटरमार्ग से गुजर रहे लोगों को भी आग की लपटों के बीच दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं डंपिंग जोन के कूड़े में लगी आग से पूरे क्षेत्र में प्रदूषण फैल गया। एफएसओ उमेश चंद्र परगाई ने बताया कि शाम करीब पांच बजे आग पर काबू पाया गया। फायर टीम में लीडिंग फायर मैन कुंवर सिंह राणा, हरीश राम टम्टा, चंदन सिंह बिष्ट, चालक पंकज सिंह, फायर मैन कुशाल भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वाहन पर आग बुझाने का बोझ
अल्मोड़ा। आग की घटनाओं से निपटने के लिए जहां दमकल कर्मी हर वक्त तैयार हैं। वहीं मंगलवार को उपकरणों के अभाव में डंपिंग जोन में लगी आग पर काबू पाना फायर कार्मिकों के लिए बड़ी चुनौती बना रहा। दमकल कर्मियों को एकमात्र वाहन से कई राउंड पानी लाकर आग बुझानी पड़ी। अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा के पास तीन बड़े और एक छोटा वाहन है। इन दिनों एक बड़ा वाहन कुंभ के लिए भेजा गया है। एक बड़े वाहन को स्याल्दे हैली सुरक्षा और एक छोटे वाहन सल्ट उप चुनाव के लिए तैनात किया गया है। इस कारण मंगलवार को फायर स्टेशन में एक ही वाहन था। इस कारण फायर कर्मियों को आग बुझाने में चुनौती का सामना करना पड़ा। कार्मिक दोपहर तक ही चार राउंड पानी लेकर आग बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed