{"_id":"66281136ce8c30ee4b04db54","slug":"forest-fire-reached-homes-people-remained-in-panic-almora-news-c-232-1-alm1001-111085-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: घरों तक पहुंची जंगल की आग, दहशत में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: घरों तक पहुंची जंगल की आग, दहशत में रहे लोग
Wed, 24 Apr 2024 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के पांडेखोला में जंगल में आग बुझाते दमकल कर्मी।
अल्मोड़ा। नगर के पांडेखोला में जंगल की आग घरों के करीब पहुंच गई, इससे लोग दहशत में रहे। अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोग घरों से बाहर दौड़े और फायर सर्विस को सूचना दी। दमकल कर्मियों की ओर से आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार सुबह नगर के पांडेखोला में न्यायालय परिसर के पिछले हिस्से में जंगल में आग लग गई। कुछ देर बाद ही आग आवासीय परिसरों तक पहुंच गई। इससे स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई और वे घरों से बाहर दौड़ पड़े। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर बड़ी घटना को रोका जा सका। आग बुझने के बाद लोगों ने घरों के भीतर जाने की हिम्मत जुटाई।