फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest Fire In Almora

कसारदेवी और उडियारी के जंगलों में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Forest Fire In Almora
अल्मोड़ा में जंगल की आग बुझाता दमकल कर्मी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने लग गई हैं। हवालबाग ब्लॉक के कसारदेवी और उडियारी के जंगलों में शनिवार देर शाम अचानक आग धधक गई। फायर सर्विस की टीम ने जंगल में फैली आग पर काबू पाया। शनिवार देर शाम हवालबाग विकासखंड के कसारदेवी और उडियारी के जंगल आग से धधक उठे। देखते ही देखते आग ने पूरे जंगल को अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटें इतनी विकराल थी की धीरे-धीरे आग आबादी क्षेत्रों की ओर बढ़ने लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर सर्विस की टीम को दी। अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगांई के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग और हॉजरील की मदद से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed