{"_id":"6264474ffd362d3f2714d11e","slug":"forest-fire-in-almora-almora-news-hld460411872","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जलते रहे जंगल, अब तक 490 हेक्टेयर जंगल जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में जलते रहे जंगल, अब तक 490 हेक्टेयर जंगल जले
विज्ञापन
जंगल की आग से टूटा पेड़
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शनिवार को जिले में कई स्थानों पर जंगल आग में जलते रहे। वनाग्नि से 19 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया। तीनों वन प्रभाग में अब तक आग की कुल 227 घटनाएं हुई, जिसमें 490 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं।
जिले में शनिवार को मजखाली, कठपुड़िया, द्वारसों, रानीखेत, शीतलाखेत समेत करीब नौ स्थानों में जंगलों में आग भड़की। मजखाली के पास जंगल की आग से एक चीड़ का विशाल पेड़ जलने के बाद सड़क पर गिर गया। जिससे बड़े वाहनों की सड़क पर आवाजाही बंद हो गई। जंगलों में आग की घटनाओं में कुल 19 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया। फायर सीजन में जंगलों में आग लगातार बढ़ते जा रही है। अब तक अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत अब तक आग की 155 घटनाओं में 342 जंगल जले है। जबकि सिविल सोयम अल्मोड़ा में आग की 59 घटनाएं हुई और 131 हेक्टयर जंगल जले हैं। रानीखेत सिविल सोयम में जंगलों की आग की 13 घटनाएं हुई, जिसमें 17 हेक्टेयर जंगल जले है। तीनों वन प्रभाग में अब तक आग की कुल 227 घटनाएं हुई, जिसमें 490 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं।

अल्मोड़ा कोसी के जंगलों में लगी आग- फोटो : ALMORA
विज्ञापन