{"_id":"66256084e5f000d7b105d774","slug":"forest-fire-blazed-car-almora-news-c-232-1-alm1001-111004-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जंगल की आग से कार जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जंगल की आग से कार जली
Mon, 22 Apr 2024 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा नगर के पास टाटिक में जंगल की आग से जली कार। संवाद
- फोटो : Samvad
नगर के टाटिक में गैराज में पार्क थी कार
अल्मोड़ा। नगर के नजदीक टाटिक के पास जंगल में बीते शनिवार आग लग गई। देर रात जंगल की आग आबादी के नजदीक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक देहरादून निवासी इमरान मंसूरी अपनी कार से टाटिक में रहने वाली अपनी बहन के घर आया। उसने घर के नजदीक गैराज में कार पार्क की। देर रात जंगल की आग गैराज तक पहुंच गई और कार जल गई। रविवार सुबह जब वह अपनी कार के पास पहुंचा तो कार का सिर्फ ढांचा नजर आया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस में दी। उसके मुताबिक कार में रखे जरूरी दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं। वहीं, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने कहा मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।