फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest Fire At Resort

जंगल की आग से रिजॉर्ट जला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire At Resort
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जंगल की आग ने शनिवार को कसारदेवी स्थित एक रिजॉर्ट को अपनी चपेट में ले लिया जिससे करीब आधा रिजॉर्ट जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के तीन वाहनों ने ढाई घंटे तक पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर कसारदेवी के जंगल में आग लग गई। काफी देर तक जंगल में आग रहने के बाद जंगल आबादी क्षेत्र की तरफ बड़ी और कुछ ही देर में आग ने कसारदेवी में बने इंपीरियल हाईट रिजार्ट को अपनी चपेट में ले लिया। रिजार्ट स्वामी भूपेश जोशी ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी उमेश परगाई दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आग और विकराल रूप ले चुकी थी। दमकल विभाग के दो वाहन नगर से बाहर होने के कारण एक ही वाहन को आग बुझाने में लगाया गया। लेकिन आग पर जब काबू नहीं पाया गया तो बाहर गए वाहनों को भी मौके पर बुलाया गया। तीन वाहनों ने करीब दस चक्कर पानी लाकर ढाई घंटे तक मौके पर पानी का छिड़काव किया जिससे रिजॉर्ट की आग बुझ सकी। अग्निशमन अधिकारी उमेश परगाई ने बताया कि रिजार्ट से कुछ दूरी पर काफी मात्रा में कूड़ा बिखरा था। जिस तक जंगल की आग पहुंची और इसी आग ने रिजॉर्ट को भी अपनी चपेट में ले लिया। एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि आग से हुए नुकसान का फिलहाल आकलन नहीं किया जा सका है। रविवार को इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

दमकल विभाग को भी नहीं मिल पा रहा पानी
अल्मोड़ा। नगर में पेयजल संकट इस कदर गहरा गया है कि दमकल विभाग को भी समय पर और जरूरत के अनुुसार पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। दमकल विभाग को जल संस्थान के पाताल देवी स्थित केंद्र से पानी की आपूर्ति होती है। अग्निशमन अधिकारी उमेश परगाई ने बताया कि यहां पानी में फोर्स काफी कम होता है जिससे दमकल वाहनों के टैंक भरने में समय लगता है। शनिवार को भी रिजॉर्ट की आग बुझाने के लिए एक दमकल वाहन को चार चार चक्कर पानी के लिए लगाने पड़े। लेकिन पानी में फोर्स कम होने के कारण टैंक भरने में काफी समय लग गया। जिससे आग बुझाने में भी अधिक समय लगा।

अल्मोड़ा के कसारदेवी स्थित रिजॉर्ट में लगी आग।

अल्मोड़ा के कसारदेवी स्थित रिजॉर्ट में लगी आग।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed