फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest Department's Plant Resist From Injury

आग की चपेट में आने से बचा वन विभाग का पौधालय

Thu, 23 May 2019 11:24 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 23 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Forest Department's Plant Resist From Injury
बिजेपुर में आग बुझाते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
। जंगल की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बुधवार की देर शाम यहां चिलियानौला, डेरी फार्म, पीजी कॉलेज के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पास ही बना वन विभाग का पौधालय तक आग से घिर गया, देर रात तक वन विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद पौधालय को बचा लिया। इधर बृहस्पतिवार की सुबह से ही चारों तरफ के जंगल आग से घिर गए। सेना के रिकार्ड ऑफिस के जंगल में आग लग गई। यहां बिजली का ट्रांसफार्मर तक आग की चपेट में आ गया था, लालकुर्ती स्थित दमकल केंद्र के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर को बचा लिया। इससे पहले घिंघारीखाल, 14 डोगरा रेजीमेंट के जंगल भी आग से राख हो गए, यहां भी दमकल कर्मियों ने सेना के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। जीजीआईसी के पास जंगल की आग स्टाफ क्वार्टर तक पहुंच गई। शिक्षिकाएं आग पर काबू पाने पर जुटी रहीं, बाद में दमकल केंद्र के प्रभारी एफएसओ के नेतृत्व में टीम ने आग बुझाई। वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे का कहना है कि अराजक तत्व जंगलों को आग के हवाले कर दे रहे हैं, हालांकि विभाग उपलब्ध कर्मचारियों के हिसाब से आग पर काबू पाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


द्वारहाट में पुलिस कर्मियों ने बुझाई जंगल की आग
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जंगल की आग बेकाबू होने लगी है। बिजेपुर वन पंचायत सहित तमाम क्षेत्रों में जंगल जल रहे हैं। भयंकर आग के चलते पूरे क्षेत्र में धुंध फैल गई है।  विगत रात्रि लमनखान, रघुकोट, खरक और हरौला के जंगलों की आग बस्ती तक पहुंचने लगी, जिससे ग्रामीणों के घास के लुट्टों, लकड़ी के गट्ठरों पर संकट खड़ा हो गया था। इधर आग की सूचना के बाद थाने से पुलिस की टीम एसआई बृजमोहन भट्ट के नेतृत्व में गांव पहुंची, यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बमुश्किल आग पर काबू पाया। बिजेपुर वन पंचायत में लगी आग को भी ग्रामीणों के सहयोग से देर रात्रि बुझा लिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed