{"_id":"660067cff8966ff704037707","slug":"foreignness-gathers-at-jageshwar-almora-news-c-232-1-alm1001-109881-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर की होली में विदेशी मेहमान भी झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर की होली में विदेशी मेहमान भी झूमे
Sun, 24 Mar 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से बड़ी संख्या में जागेश्वर धाम पहुंच रहे पर्यटक ले रहे हैं कुमाऊंनी होली का आनंद
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी की होली पूरे कुमाऊं में प्रसिद्ध है, इसके विदेशी भी मुरीद हैं। यही कारण है कि विदेशी मेहमान जागेश्वर पहुंचकर होली का आनंद ले रहे हैं। होल्यारों के साथ विदेशी पर्यटक होली गीतों पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं।
दरअसल गर्मी बढ़ते ही विदेशी पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। अल्मोड़ा के जागेश्वर में विदेशी मेहमानों की चहलकदमी बढ़ी है। इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों के पर्यटक भगवान जागनाथ के दर्शन के साथ ही यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने यहां पहुंच रहे हैं।
पर्यटकों से गुलजार है जागेश्वर
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर पहुंचने के बाद यह धाम पूरे विश्व के लिए आस्था का केंद्र बन चुका है। दिल्ली, गुजरात, मुंबई, बंगाल, राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों से बढ़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा जागनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। धाम के पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट ने कहा कि इन दिनों हर रोज चार से 5000 पर्यटक जागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। बताया कि देशी और विदेशी पर्यटक होली में शामिल होकर यहां की संस्कृति को नजदीक से जान रहे हैं जो सुखद है।