फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   For the long life of the husbands, women fast

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखा

Thu, 25 May 2017 11:03 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
अल्मोड़ा़,अमर उजाला Updated Thu, 25 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
 For the long life of the husbands, women fast
वट सावित्री की पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

 सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए मंदिरों और अन्य स्थानों पर सामूहिक रूप से वट सावित्री की पूजा की। सुहाग से जुड़ा हर श्रृंगार धारण करने के बाद महिलाओं ने सत्यवान, सावित्री की पूजा की और उनकी कथा भी सुनी। इस दौरान भजन कीर्तन भी हुए और प्रसाद वितरण किया गया। 

विज्ञापन

   
इस पूजा में वट वृक्ष का खास महत्व है। माना जाता है कि वट वृक्ष में भगवान, ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। मान्यता है कि सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे बैठकर ही अपने मृत पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस मांग लिए थे।
विज्ञापन


वट वृक्ष में जल अर्पण, हल्दी का तिलक, सिंदूर और चंदन का लेप लगाने और पूजा के बाद ही महिलाएं जल ग्रहण करती हैं। इधर नगर के विभिन्न मंदिरों, घरों में सामूहिक रूप से महिलाओं ने सत्यवान, सावित्री की पूजा की। रघुनाथ मंदिर में हुई सामूहिक पूजा में लीला बोरा, माया जोशी, नीलम साह, भावना साह, सोनी साह, आशा उपाध्याय, ममता बिष्ट, मनीषा पांडे, कमला पांडे, दया बोरा, चंद्रा बिष्ट, सुरभि बिष्ट समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित नीरज लोहनी ने पूजा संपन्न कराई। इधर पूर्वी पोखरखाली में भी जानकी पंत के आवास में भी सामूहिक रूप से वट सावित्री की पूजा संपन्न हुई। इस मौके पर रेखा जोशी, भावना पांडे, ज्योति पंत, बीना जोशी, माया जोशी, अल्पना पांडे समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed