{"_id":"65cfa1ab11654878f50a59b9","slug":"food-mothers-vocal-on-demand-for-increase-in-honorarium-almora-news-c-232-1-alm1001-108386-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मानदेय वृद्धि की मांग पर भोजन माताएं मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मानदेय वृद्धि की मांग पर भोजन माताएं मुखर
Fri, 16 Feb 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना देतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
अल्मोड़ा। भोजन माता संगठन ने मानदेय वृद्धि की मांग पर चौघानपाटा के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की। शुक्रवार को भोजनामाताएं चौघानपाटा गांधी पार्क पहुंची और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है, इससे उनके लिए परिवार का भरण-पोषण करना संभव नहीं है। छात्रसंख्या घटने से बंद हुए विद्यालयों में तैनात भोजनमाताओं की सेवा समाप्त की जा रही है, जबकि उन्हें अन्य विद्यालयों में समायोजित करना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों में साफ-सफाई का कार्य कराने का भी विरोध किया। वहां पर कंचन गुणवंत, जानकी देवी, पार्वती बोहरा, शोभा जोशी, गंगा चौहान, लक्ष्मी देवी, प्रेमा देवी, हेमा अधिकारी, आनंदी गुप्ता आदि थीं।
विज्ञापन