फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Following Hwalbag adopted eight villages

हवालबाग ब्लॉक के आठ गांवों को गोद लिया

Tue, 08 Nov 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 08 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

जीबी पंत पर्यावरण संस्थान और विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने पर्वतीय क्षेत्र में वनों को आग से बचाने के लिए संयुक्त पहल करने का निर्णय लिया है। जीबी पंत पर्यावरण संस्थान द्वारा हवालबाग ब्लॉक के आठ गांवों को पिरुल से कोयला बनाने के लिए पायल प्रोजेक्ट के रूप में गोद लिया है। इस संबंध में पर्यावरण संस्थान में हुई बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि दोनों संस्थानों की यह पहल सराहनीय है।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि पिरुल का सही उपयोग नहीं होने के कारण आग लगने से प्रतिवर्ष करोड़ों की वन संपदा को नुकसान होता है घास और जड़ी-बूटी नष्ट हो जाती है। पिरुल से कोयला बनाने के लिए जीबी पंत संस्थान ने हवालबाग ब्लॉक के दाड़िमखोला, तिलौरा, सकनियाकोट, ग्वालाकोट, पितराड़, सकार, ज्यूला, भलीगाड़ को पायलट प्रोजेक्ट के लिए गोद लिया है। इन गांवों में सफलता के बाद प्रदेश के सभी गांवों के लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि स्वैच्छिक संगठन और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्थानीय लोगों को दोनों संस्थान के वैज्ञानिक प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि सीडीओ, पीडी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, महाप्रंबधक उद्योग, पर्यावरण संस्थान के डा. सुंदरियाल, डा. डीएस रावत की कमेटी बनाकर स्वैच्छिक कारीगरों का डाटाबेस तैयार कर प्रशिक्षण दिलाएंगे। प्रथम चरण में 20 स्वैच्छिक कारीगारों को प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जाएगा। जो भविष्य में अन्य लोगों को प्रशिक्षण देंगे। डीएम ने कहा कि पिरुल से कोयला बन जाने के बाद विकास भवन और जिला कार्यालय में इसे क्रय किया जाएगा। सफलता मिलने के बाद अन्य सरकारी कार्यालय में इसका उपयोग किया जाएगा। जीबी पंत संस्थान के निदेशक डा. पीपी ध्यानी, वीपीकेएस के निदेशक डा. एके पटनायक, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने भी विचार रखे। डा. डीएस रावत ने बताया कि जला हुआ पिरुल का तारकोल पांच रुपये किलो और 800 ग्राम कोयला टिक्की 10 रुपये में क्रय किया जोगा। उन्होंने पिरुल से कोयला बनाने की विधि भी बताई। बैठक में सीडीओ जेएस नगन्याल, ईई जल संस्थान नंद किशोर, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, महाप्रबंधक उद्योग कविता भगत, डा. आरएस रावल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed