{"_id":"671d2f7890bb2d133b0f84d8","slug":"folk-singer-rakesh-khanwal-added-color-almora-news-c-232-1-shld1003-119393-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लोक गायक राकेश खनवाल ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लोक गायक राकेश खनवाल ने जमाया रंग
Sat, 26 Oct 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। उत्तराखंड स्टेडियम सोमेश्वर में देर शाम पहाड़ी स्वैग सांस्कृतिक कला मंच की ओर से दूसरे दिन विभिन्न लोककलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रम में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ लोक गायक राकेश खनवाल के गीतों से हुआ। उन्होंने खिमुली हवलदार की चेली, सिलगड़ी का पाला चाला झोड़ा गाकर समा बांध दिया। लोक गायक प्रेम बिष्ट ने नंदा जागर की प्रस्तुति दी। वहां मुख्य अतिथि डॉ. कुलदीप सिंह भंडारी, ललित सिंह खाती, भागवत मनराल, शिबू रावत, माही भाकुनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
