{"_id":"5f787ac88ebc3e9bbd5f4fcc","slug":"fix-responsibility-of-police-rawat-almora-news-hld399127367","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एसडीएम, पुलिस की जिम्मेदारी तय करें: रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एसडीएम, पुलिस की जिम्मेदारी तय करें: रावत
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम, तैयारियों की समीक्षा के दौरान डीएम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आने वाले कुछ माह और चुनौतीपूर्ण होंगे। मास्क और सुरक्षित दूरी का सभी जगह पूर्ण रूप से पालन हो ताकि संक्रमण को रोका जा सके। मास्क और सुरक्षित दूरी की नियमित निगरानी की जाए। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और सीओ की जिम्मेदारी तय की जाए।
उन्होंने कहा कि कोविड के संबंध में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक प्रचार करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाए। धार्मिक स्थलों, भीड़ वाले स्थानों पर कोविड से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपायों के लिए स्थायी होर्डिंग लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने हाई रिस्क लोगों की शत-प्रतिशत सैंपलिंग करने को कहा।
उन्होंने कहा होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की नियमित निगरानी की जाए। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा कि कोविड कंट्रोल रूम में कोई भी फोन कॉल आने पर शीघ्र रिस्पांस के लिए कंट्रोल रूम इंचार्ज की जिम्मेदारी होगी। डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने बताया कि थाना और चौकियों में भी कोरोना से बचाव के उपायों के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। सीडीओ मनुज गोयल ने जिले स्तर पर कोविड-19 की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान एसएसपी पीएन मीणा, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल, कंट्रोल रूम प्रभारी नरेंद्र कुमार आदि थे।