{"_id":"5f9c4c318ebc3ec5ef0310e2","slug":"five-samples-of-edible-oil-biscuits-and-milk-for-examination-almora-news-hld4024103147","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य तेल, बिस्कुट और दूध के पांच नमूने जांच को लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य तेल, बिस्कुट और दूध के पांच नमूने जांच को लिए
विज्ञापन
अल्मोड़ा में एक दुकान से सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। डीएम के निर्देश पर दीपावली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने नगर और ग्रामीण इलाकों की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए हैं।
नमूने जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने अल्मोड़ा शहर, बाड़ेछीना, पनुवानौला, गुरुड़ाबांज, चलनीछीना में 24 दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिठाई विक्रेताओं को खुली मिठाई में बेस्ट बिफोर तारीख अंकित करने की जानकारी दी।
साथ ही इसको लेकर व्यापारियों को हिदायत भी दी। व्यापारियों को शुद्ध और गुणवत्ता परक मिठाई बेचने, पैक्ड गिफ्ट पैक की भी तारीख चेक करने के निर्देश दिए। खाद्य तेल और बेकरी बिस्कुट के दो-दो और एक खुले दूध का नमूना जांच के लिए लिया। निरीक्षण दल में जिला अभिहीत अधिकारी एएस रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह शामिल रहे। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी दुकानों का निरीक्षण और खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को लिए जाएंगे।