फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Five roads closed, six thousand people upset

Almora News: अल्मोड़ा में पांच सड़कें बंद, छह हजार लोग परेशान

Thu, 10 Aug 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Five roads closed, six thousand people upset
द्वाराहाट के धुधनिया बिष्ट -सुनगड़ी सड़क पर आया मलबा ।संवाद
अल्मोड़ा। जिले में बारिश के बाद बंद सड़कें लोगों की मुश्किल बढ़ा रही हैं। यहां मलबा और बोल्डर गिरने से पांच सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हैं और 22 गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह कटा है। इससे छह हजार की आबादी को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिले में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से पीपना मनहैत-डंगूला, धौलादेवी-खेती, हिनोला काने- खलपाटी, धुधनिया बिष्ट -सुनगड़ी, खीड़ा-खजुरानी सड़कों पर आवाजाही ठप है। इससे 22 से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए हैं और छह हजार लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का गांवों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। किसी तरह ग्रामीण मलबा और बोल्डरों के बीच पैदल सफर कर बाजार और अस्पताल पहुंचने के लिए मजबूर हैं। इधर आपदा प्रबंधन विभाग जल्द सड़कों को खोलने के दावे कर रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल का कहना है कि मलबा हटाने में जेसीबी जुटी हैं। जल्द सड़कों पर आवाजाही शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन





अल्मोड़ा में बारिश का आकड़ा(एमएम में)
अल्मोड़ा -1.2
रानीखेत-2.4
द्वाराहाट- 26
चौखुटिया- 24
सोमेश्वर- 4
जागेश्वर- 2
ताकुला- 2.5
जैती-2
मासी- 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed