{"_id":"5ffed8208ebc3e32904d6a42","slug":"five-people-arrested-with-27-kg-of-ganja-almora-news-hld4109535154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों को 27 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोगों को 27 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट पुलिस ने कार सवार पांच युवकों से 27 किलो गांजा बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनकी कार को भी जब्त कर लिया गया है। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर जिले भर में पुलिस की ओर से चलाई जा रही ऑपरेशन नया सवेरा मुहिम कारगर साबित हो रही है। इसके तहत पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है।
बुधवार को सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सल्ट क्षेत्र के नैल कमान तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच स्विफ्ट डिजायर कार संख्या डीएल-8सीएयू 1822 को चेक किया गया। कार सवार पांच लोगों के पास से पुलिस ने 27.081 किलो गांजा बरामद किया। थानाध्यक्ष पंत ने बताया कि एसओजी की सूचना पर यह सफलता मिली है।
गांजा तस्करी में नई दिल्ली के निहाल बिहार निवासी विपिन कुमार (30) पुत्र करनैल सिंह, शिव बिहार जेजे कॉलोनी उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी कमाल (43) पुत्र अतिर रहमान, दीपक कुमार (32) पुत्र विजय कुमार, संजय कुमार (25) पुत्र प्रताप सिंह, जीतेंद्र (30) पुत्र दूरबीन सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पांचों के खिलाफ धारा 08/20/22/60 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जैराज गांव सराईखेत के आसपास से गांजा दिल्ली ले जा रहे थे। दिल्ली में गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते हैं। पुलिस टीम में कांस्टेबल विरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सूरज बोरा, एसओजी कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, होम गार्ड किशन कुमार, चालक नरेंद्र भाकुनी आदि शामिल थे।